MP Anganwadi Vacancy 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19504 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2027 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 17477 पद रखे गए हैं इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकती हैं मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून से लेकर 4 जुलाई 2025 तक भरे जाएंगे।

MP Anganwadi Vacancy 2025 Overview
Recruitment Organization | Women and Child Development Department, Madhya Pradesh |
Post Name | Anganwadi Worker and Anganwadi Assistant |
Advt No. | MP WCD 2025 |
Vacancies | 19504 |
Job Location | Madhya Pradesh |
Category | MP Anganwadi Recruitment 2025 |
Mode of Apply | Online |
Who Can Apply | Only 12th Pass women from MP |
Last Date Form | 4 July 2025 |
Official Website | chayan.mponline.gov.in |
MP Anganwadi Vacancy 2025 Latest News
महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के अस्थाई एवं मानदेय आधारित रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 19504 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए महिला अभ्यर्थियों को चयन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 से संबंधित नियम, निर्देश, पात्रता शर्तें, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया सहित सभी जानकारी जारी कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा मौका है मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में महिला अभ्यर्थियों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसमें महिला जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है वह उसी ग्राम या वार्ड की निवासी होनी चाहिए MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 रखी गई है जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तक रखी गई है।
MP Anganwadi Vacancy 2025 Important Dates
Notification Release Date | 19 June 2025 |
Online Application Start Date | 20 June 2025 |
Last Date to Apply Online form | 4 July 2025 |
Last date for correction in application form | 7 July 2025 |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
मध्य प्रदेश के 10 संभाग के सभी 55 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें प्रत्येक जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों की संख्या यहां पर दी गई है।
संभाग का नाम | जिले का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संख्या | आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या |
भोपाल | भोपाल | 32 | 289 |
भोपाल | रायसेन | 27 | 452 |
भोपाल | राजगढ़ | 28 | 501 |
भोपाल | सीहोर | 27 | 270 |
भोपाल | विदिशा | 57 | 528 |
चम्बल | भिण्ड | 31 | 469 |
चम्बल | मुरैना | 47 | 633 |
चम्बल | श्योपुर | 56 | 375 |
ग्वालियर | अशोकनगर | 51 | 260 |
ग्वालियर | दतिया | 42 | 228 |
ग्वालियर | गुना | 51 | 544 |
ग्वालियर | ग्वालियर | 44 | 231 |
ग्वालियर | शिवपुरी | 95 | 611 |
इंदौर | अलीराजपुर | 36 | 839 |
इंदौर | बड़वानी | 50 | 244 |
इंदौर | बुरहानपुर | 18 | 94 |
इंदौर | धार | 54 | 539 |
इंदौर | इंदौर | 32 | 196 |
इंदौर | झाबुआ | 51 | 890 |
इंदौर | खण्डवा | 45 | 168 |
इंदौर | खरगोन | 55 | 356 |
जबलपुर | बालाघाट | 45 | 271 |
जबलपुर | छिंदवाड़ा | 53 | 341 |
जबलपुर | डिंडोरी | 59 | 348 |
जबलपुर | जबलपुर | 35 | 422 |
जबलपुर | कटनी | 28 | 252 |
जबलपुर | मंडला | 58 | 524 |
जबलपुर | नरसिंहपुर | 32 | 134 |
जबलपुर | पन्ना | 12 | 45 |
जबलपुर | सिवनी | 43 | 310 |
नर्मदापुरम | बैतूल | 50 | 177 |
नर्मदापुरम | हरदा | 21 | 122 |
नर्मदापुरम | नर्मदापुरम | 24 | 264 |
रीवा | मैहर | 14 | 125 |
रीवा | मऊगंज | 6 | 281 |
रीवा | रीवा | 32 | 390 |
रीवा | सतना | 25 | 324 |
रीवा | सीधी | 30 | 121 |
रीवा | सिंगरौली | 18 | 200 |
सागर | छतरपुर | 44 | 322 |
सागर | दमोह | 31 | 321 |
सागर | निवाड़ी | 13 | 71 |
सागर | पन्ना | 13 | 328 |
सागर | सागर | 66 | 483 |
सागर | टीकमगढ़ | 21 | 223 |
शहडोल | अनूपपुर | 30 | 150 |
शहडोल | शहडोल | 53 | 276 |
शहडोल | उमरिया | 39 | 155 |
उज्जैन | आगर मालवा | 16 | 124 |
उज्जैन | देवास | 30 | 252 |
उज्जैन | मंदसौर | 23 | 297 |
उज्जैन | नीमच | 22 | 169 |
उज्जैन | रतलाम | 39 | 508 |
उज्जैन | शाजापुर | 28 | 138 |
उज्जैन | उज्जैन | 45 | 292 |
कुल | 2027 | 17477 |
MP Anganwadi Vacancy 2025 Application Fee
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क ₹100 और 18% जीएसटी रखा गया है यानी इस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 118 रुपए देने होंगे जिसका भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
MP Anganwadi Vacancy 2025 Age Limit
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 35 Years
- Age Calculation date = 1 January 2025.
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा पास रखी गई है जबकि उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है।
- इस भर्ती के लिए केवल 12वीं पास महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है।
- महिला अभ्यर्थी जिस ग्राम या नगरीय क्षेत्र के वार्ड में रिक्त पद के लिए आवेदन कर रही है इस राजस्व ग्राम या शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं उच्च शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की स्व- सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से लगानी होगी तभी प्रावधानित अंकों का लाभ मिल सकेगा।
MP Anganwadi Vacancy 2025 Selection Process
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा MP Anganwadi Vacancy 2025 में विकासखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रवार योग्यता सूची/ मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित किए गए हैं जिनका विवरण यहां पर उपलब्ध करवा दिया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (वर्कर) की नियुक्ति के लिए अंक निर्धारण मापदंड (योग्यता सूची)
विवरण | अंक |
अनुसूचित जाति व जनजाति की महिला अभ्यर्थी | 05 अंक |
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला अभ्यर्थी | 05 अंक |
विधवा / परित्यकता / तलाकशुदा / 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अभ्यर्थी हेतु | 05 अंक |
आंगनबाड़ी केंद्रो की सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / आशा कार्यकर्ता / ऊषा कार्यकर्ता / पूर्व मे अन्य स्थान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रुप मे कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव। ( उक्त लाभ केवल उन्हीं आवेदिकाओं को दिया जाएगा जिन्हें पूर्व मे शिकायत के कारण हटाया ना गया हो ) | 10 अंक |
शैक्षणिक योग्यता – हायर सेकेंडरी ( 10+2 ) | हायर सेकेंडरी कक्षा मे प्राप्त 40% अंक हेतु – 25 अंक 40% या इससे अधिक प्रतिशत होने पर 2 प्रतिशत हेतु – 1 अंक |
शैक्षणिक योग्यता – उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक या स्नातक से उच्च होेेने पर | 10 अंक |
बोनस अंक – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / पूर्व की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / आंगनबाड़ी सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकास्मिक मृत्यु होने पर मृतक कार्यकर्ता / सहायिका की बेटी यदि योग्यता रखती है तो उन्हें संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / आंगनबाड़ी सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अविवाहित / विधवा / परित्यकता बेटी ( परिवार पर आश्रित ) हेतु | 10 अंक |
कुल अंक | 100 अंक |
आंगनबाड़ी सहायिका (हेल्पर) की नियुक्ति के लिए अंक निर्धारण मापदंड (योग्यता सूची)
विवरण | अंक |
अनुसूचित जाति व जनजाति की महिला अभ्यर्थी | 05 अंक |
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला अभ्यर्थी | 05 अंक |
विधवा / परित्यकता / तलाकशुदा / 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अभ्यर्थी हेतु | 05 अंक |
शैक्षणिक योग्यता – हायर सेकेंडरी ( 10+2 ) | हायर सेकेंडरी कक्षा मे प्राप्त 40% अंक हेतु – 35 अंक 40% या इससे अधिक प्रतिशत होने पर 2 प्रतिशत हेतु – 1 अंक |
शैक्षणिक योग्यता – उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक या स्नातक से उच्च होेेने पर | 10 अंक |
बोनस अंक – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / पूर्व की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / आंगनबाड़ी सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकास्मिक मृत्यु होने पर मृतक कार्यकर्ता / सहायिका की बेटी यदि योग्यता रखती है तो उन्हें संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / आंगनबाड़ी सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अविवाहित / विधवा / परित्यकता बेटी ( परिवार पर आश्रित ) हेतु | 10 अंक |
कुल अंक | 100 अंक |
How to Apply MP Anganwadi Vacancy 2025
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए अभ्यर्थियों को यहां पर दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस का पालन करना होगा।
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको WCD आइकन में Go पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के भर्ती प्रक्रिया’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की विज्ञप्ति को डाउनलोड करना है और इसमें दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है।
- इसके साथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के ऑनलाइन भर्ती से संबंधित निर्देश भी देख लेने हैं और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
- अब अभ्यर्थी को सबसे ऊपर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु ऑनलाइन आवेदन के सामने अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- अब अभ्यर्थी को अपनी समग्र आईडी दर्ज करके ‘खोजें’ पर क्लिक करना है।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और भुगतान स्लिप अपने पास सुरक्षित रखती है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
MP Anganwadi Vacancy 2025 Important Links
Start MP Anganwadi Vacancy 2025 form | 20 June 2025 |
Last Date Online Application form | 4 July 2025 |
Apply Online | Apply from here |
Official Notification | Download from here |
Official Website | chayan.mponline.gov.in |
Check All Latest Jobs | sarkarivacancy.in |
FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)
MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए आवेदन 20 जून 2025 से शुरू हो गए हैं।
MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार 7 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।
MP Anganwadi Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और WCD ऑप्शन में Go बटन पर क्लिक करना होगा फिर ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद हेतु भर्ती प्रक्रिया’ विकल्प पर क्लिक करें और फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें एवं आवेदन फॉर्म भरे।
MP Anganwadi Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज होना जरूरी है?
मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले समग्र आईडी होना जरूरी है इसके अलावा अभ्यर्थी का फोटो, सिग्नेचर, मूल निवास प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्नातक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, बीपीएल पात्रता सूची या अन्य कोई प्रमाण पत्र जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।
MP Anganwadi Vacancy 2025 में तकनीकी समस्या का समाधान कैसे प्राप्त करें?
आवेदन में तकनीकी समस्या आ रही है तो आप MPOnline के कस्टमर केयर नंबर 07556720200 पर संपर्क कर सकते हैं यह सेवा सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 से शाम 8:00 तक और शनिवार से रविवार सुबह 9:30 से शाम 6:30 तक उपलब्ध है।